आज है Paush Purnima, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के जरूर करें ये उपाय

Paush Purnima 2023

Paush Purnima 2023

Paush Purnima 2023 : हिंदू धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा का विशेष महत्त्व और मान्यता होती हैं। नए साल की पहली पौष पूर्णिमा आज यानी 06 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान, दान-पुण्य, जप और व्रत करने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। इस पावन दिन (Paush Purnima 2023) रात्रि के समय चंद्र देव और माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना भी बहुत शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पौष पूर्णिमा की तिथि

पौष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार की रात्रि 2:16 से हो रहा है, जिसका समापन 7 जनवरी 2023, की सुबह 4:37 पर होगा। आज के दिन (Paush Purnima 2023) लक्ष्मी जी और नारायण की रोली, मौली, हल्दी, पुष्प, फल, मिठाई, नैवेद्य, धूप, दीप, माला और पंचामृत से पूजा करनी चाहिए। साथ ही सत्य नारायण की कथा पढ़ें और श्री हरि विष्णु के भजन करें। इसके अलावा शाम के समय चंद्र देवता को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। बता दें कि आज (Paush Purnima 2023) के दिन जरूरतमंदों को गुड़, तिल और कंबल आदि चीजों का दान दें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के चमत्कारी उपाय

आज यानी पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2023) के दिन शुक्रवार भी पड़ रहा है। ऐसे में आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करना बहुत शुभ होता हैं। जैसे कि-

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version