रांची : घरवालों की डांट से बचने के लिए भागी किशोरी के साथ दोस्तों ने ही किया सामूहिक दुष्कर्म

ranchi gangrape: freind rape a minor girl

रांची में एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, नाबालिग अपने माता-पिता की डांट से परेशान होकर अपने दोस्त के पास रांची चली आई। फिर उसी दोस्त ने अपनी हवस को पूरा करने के लिए लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस नाबालिग को काफी समय तक ढूंढने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी लड़को को दुष्कर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

दिन में दोस्त, रात में बना दरिंदा

यह शर्मनाक मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र का है। यहा एक नाबालिग लड़की अपने मां-बाप के डांटने पर घर से भाग कर अपने दोस्त के पास रांची आई। जहां पहले उसके दोस्त ने उसे दिनभर शहर घुमाया फिर रात को गैंगरेप को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की, नाबालिग अपने घर को छोड़कर रांची अपने दोस्त के पास आई थी। आरोपी दोस्त की पहचान भोलू कुमार राम से की गई है। वह किशोरी को पूरे दिन शहर घुमाने लगा, फिर उसका एक और दोस्त मनीष तिर्की भी उसके साथ आया। जिसके बाद दोनों किशोरी को बहला-फुसलाकर रात में मंगल टावर में ले गए। वहीं दोनों ने नाबालिग को अपनी हवस की चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी कर बच्ची को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची। किशोरी को मनीष तिर्की के साथ पाया गया। पूछताछ में ये बातें सामने आईं कि बच्ची को बहला फुसला कर मंगल टावर लाया गया था। पहले भोलू ने और फिर मनीष ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। पहले मनीष को गिरफ्तार किया गया और पुलिस को दिए गए उसके बयान के बाद दूसरे आरोपी भोलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version