पैरों में झनझन्नाहट और हाथों का सुन्न होना दे रहा है इशारा इस बीमारी का

Tingling in the feet and numbness of hands is giving indication of this disease

क्या आपके पैरों में भी झनझन्नाहट और सुन्न होने की समस्या है। क्या आपको भी सोते समय यह महसूस होता है कि आपके पैर सुन्न हो रहे हैं या फिर हाथों में झनझन्नहट है। तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि इस खबर को पढ़ने के बाद आप अवश्य ही इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर उपाय करेंगे।

बढ़ती उम्र के साथ हाथ पैरों में झुनझुन्नाहट और सुन्न हो जाना आम बात है। यह समस्या तब आती है जब शरीर में कुछ आवश्यक तत्व जिसमें विटामिन-डी और कुछ अन्य तत्वों की कमी आ जाती है।

शरीर का खून कई बार गाढ़ा हो जाता है और शरीर की सभी नसों तक रक्त का संचार ठीक प्रकार से नहीं हो पाता है। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति व्ययाम और सैर से अलग हो जाता है। यानी यह तब होता है जब व्यक्ति अपने शरीर से कम काम लेता है। यानी आलसी हो जाता है।

इसके अलवा यह तब भी होता है जब कोई व्यक्ति अपने खानपान में कोताई बरतता है। बाजार का भोजन ज्यादा करता है और फल एवं कच्ची सब्जियों का सेवन कम कर देता है। लगातार शराब पीने और धूम्रपान करने से भी शरीर में झुनझुन्नाहट महसूस होती है।

शरीर में झुनझुन्नाहट किस बात का इशारा दे रही है
शरीर में झुनझुन्नाहट से रक्त गाढ़ा हो जाना का पहला इशारा है। यह हाई ब्लड प्रेशर की ओर पहला इशारा है। हाई ब्लड प्रेशर से शुगर और हार्ट ब्लॉकेज की समस्या उत्पन्न हो सकीत है। यानी यह कहने को तो पहली चेतावनी है, लेकिन इस चेतावनी को नजर अंदाज कर दिया जाए तो जान पर बन सकती है।

समय पर करें इलाज और चेतावनी को नजर अंदाज कतई न करें
जी हां, हाथ पैरों में झुनझुन्नाहट को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। अपने चिकिक्तसक से परामर्श लें और व्ययाम के साथ सुबह ही सैर का नियम पहली फुरसत में ही बना लें। क्योंकि कहा भी जाता है जान है तो जहान है।

Exit mobile version