टीना को मिला है रिलेशनशिप में बहुत दुःख, एक वक्त पर टूट गई थी एक्ट्रेस

Tina blog image

Bigg Boss 16 : बिग बॉस-16 का सीजन इस बार खूब लोगों को पसंद आ रहा है। सभी सदस्यों को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा हैं। टीना दत्ता भी इन दिनों खूब छाई हुई हैं। शालीन भनोट के साथ शो में उनका काफी गहरा बॉन्ड बन गया हैं। सभी को लग रहा है कि दोनों का रिलेशनशिप शुरू हो रहा है। हालांकि इस वक्त दोनों के बीच थोड़ी अनबन हो रही है। बता दें कि इससे पहले टीना एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी, जिसमें उन्हें बहुत दुख मिला था। वह लड़का उनके साथ मारपीट भी करता था।

एक्स बॉयफ्रेंड ने खूब किया टॉर्चर

बता दें कि इस से पहले टीना का रिश्ता काफी खराब था। उस रिश्ते में वह फिजिकली के साथ-साथ इमोशनली भी नुकसान झेल रही थी। उन्होंने लगभग उस लड़के को 5 साल तक डेट किया। उस रिलेशनशिप से निकलने के बाद टीना ने कहा था कि अब वह सैटल होना चाहती हैं। हालांकि वह इंडस्ट्री के किसी लड़के से शादी नहीं करेंगी। टीना ने शो उतरन, कोई आने को है, कर्मफल दाता शनि और डायन जैसे कई शोज में काम किया है।

Exit mobile version