Redmi Note 12 Series के तीन मॉडल भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेंगे कई फीचर्स

Redmi Note 12

Redmi Note 12

नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान Xiaomi ने मोस्टआवेटेड स्मार्टफोन Redmi Note 12 series को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12 series के तहत तीन फोन लॉन्च किए गए हैं। जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus शामिल हैं। Redmi Note 12 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 4 Gen 1 SoC दिया गया है। जबकि Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G में MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है।

सीरीज के टॉप वेरिएंट Redmi Note 12 Pro Plus 5G में सबसे खास बात इसका 200MP कैमरा है जिसमें कंपनी ने Samsung HPX सेंसर दिया है। इस सीरीज को चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 12 series- कीमत

Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये, Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये और Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus के साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है।

.

Redmi Note 12 Pro- फीचर्स

रेडमी नोट 12 प्रो में 6.67-इंच HDR10+ FHD + OLED डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 X 1080 पिक्सल  रिज़ॉल्यूशन के साथ है। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 SoC द्वारा संचालित है, जो एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।

बात करें कैमरे और बैटरी की तो इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ये 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है।

Redmi Note 12 Pro Plus- फीचर्स 

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस में 6.67 इंच का फुल-एचडी OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। ये फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 एसओसी द्वारा संचालित है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 200 मेगापिक्सल का OIS सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

 

 

Exit mobile version