वो दमदार फिल्में जिसे नवंबर में रिलीज किया जायेगा, जानें फिल्मों की पूरी लिस्ट

वो दमदार फिल्में जिसे नवंबर में रिलीज किया जायेगा

नवंबर महीने में कई बड़ी फिल्म आने वाली है। कॉमेडी से लेकर हॉरर तक, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। कुछ ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पहले ही कमाल कर चुकी हैं उसे ओटीटी पर भी रिलीज किया जाना है। तो आइए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जो अगले महीने सिनेमाघरों तथा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

1.  राजकुमार राव और राधिका आप्टे की फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ इन दिनों खूब चर्चा में है। दोनों की केमिस्ट्री ढेर सारी सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि यह एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है जिसे 11 नवंबर को रिलीज किया जाना है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर आदि कई बड़े नाम शामिल है।

2.  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर चुकी है। अब इसे जल्द ही OTT पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि यह फिल्म डिजनी+हॉटस्टार पर 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। अब फैंस अपने घर पर भी इसे देखकर इंजॉय कर सकते हैं।

3.  कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जिसके बाद वरुण धवन और कृति सेनन चर्चा में है। यह फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित है जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसे इसी साल के अगले महीने 25 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस अभी से ही फिल्म का वेट कर रहे हैं।

4.  भूषण कुमार की t-series फिल्म्स के बैनर तले बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। शहजादा एक एक्शन ड्रामा म्यूजिकल फिल्म है जिसे देखकर फैंस को बड़ा मजा आने वाला है। आपको बता दें कि कृति सेनन और कार्तिक आर्यन के अलावा परेश रावल भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

5.  अगले महीने 11 नवंबर को एक और फिल्म जिसको कि सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है ‘ऊंचाई’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारिका, बोनम ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं।

6.  अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम–2’ 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही लोग उत्साहित हैं। आपको बता दें कि दृश्यम 1 को भी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे जो पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

7.  जौहर की बड़ी फिल्म ‘योद्धा’ जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने। यह फिल्म सिनेमाघरों में 11 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version