इस मुस्लिम देश का भारत से है सदियों पुराना कनेक्शन, कई चीज़ों में है भारत की छाप

Indonesia & India connection

Indonesia & India connection

Indonesia & India connection : G20 समिट में कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मिल रहें है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया। समिट में पीएम ने भारत और इंडोनेशिया के कई पुराने सम्बंधों का भी जिक्र किया है। गौरतलब है कि भारत और इंडोनेशिया का हजारों वर्ष पुराना रिश्ता है। इंडोनेशिया के कई कलाकारों को भारत में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

 

करंसी पर भगवान गणेश की तस्वीर

इंडोनेशिया का भारत से जुड़ाव अयोध्या से भी तालुक रखता हैं। इंडोनेशिया के एक बड़े शहर योग्यकर्ता का नाम अयोध्या से प्रेरित हैं। साथ ही भगवान रामायण का भी गहरा असर देखने को मिलता है। देश के कई हिस्सों में समय-समय पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामकथा की नक्कासी वाले पत्थर, आदिकवि ऋषि वाल्मिकी द्वारा लिखित रामायण के भी कई अंश यहां देखने को मिलते हैं। भारतीय देवी-देवताओं और उनके मंदिरों की छाप भी इंडोनेशिया में नजर आती है।

 

इस देश में रथ पर बैठे कृष्ण और अर्जुन की प्रतिमा और पांच हिन्दू मंदिर भारत और इंडोनेशिया की संस्कृति को आपस में जोड़ते हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया की करंसी पर भी भगवान गणेश की तस्वीर दिखाई देती है। वहां पर भगवान गणेश को कला, विज्ञान और शिक्षा का देवता माना जाता है। इसी वजह से उनकी तस्वीर करंसी पर लगाई गई है। इतना ही नहीं इंडोनेशिया की धरती पर उतरते ही गरुण की तस्वीर दिखती है। जो इंडोनेशिया का राष्ट्रीय प्रतीक है। गरुण, रामायण का एक अहम हिस्सा रहा है।

Exit mobile version