ऐसे शुरू हुई थी पावर कपल रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी

RanDeepLovestory blog image 1

हाल ही में बी-टाउन के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी चौथी सालगिरह मनाई है। इनदोनों की लव स्टोरी काफी रोमांटिक है। दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। तो चलिए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी ?

 

फिल्म रामलीला की कास्टिंग को लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम लगभग फाइनल हो चुका था। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों ने साथ में लंच किया। इस दौरान दीपिका के दांत में खाना फंस गया था। जिसे देखकर रणवीर ने दीपिका को इशारा किया कि उनके दांतो में कुछ फंस गया है। तब दीपिका ने बड़े प्यार से रणवीर से कहा था कि तुम निकाल दो। बस यहीं से दोनों के दिल मिल गए। आज भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस मुलाकात को अपनी पहली डेट मानते हैं।

 

एक इंटरव्यू में फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया था, ‘2012 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर अंग लगा दे गाना फिल्माया जाना था। दोनों को गाने के अंत में इस एक किसिंग सीन फिल्माना था। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों डायरेक्टर के कट कहने के बावजूद एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर 50 लोग मौजूद होंगे और यह देखकर सब सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।’

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने इटली में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक अंतरंग शादी की। शादी पहले पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में हुई और बाद में उनका आनंद कारज समारोह भी हुआ। शादी से पहले, जोड़े ने कोंकणी रीति-रिवाजों के बाद अंगूठियों का आदान-प्रदान किया।

 

रणवीर अगली बार करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट , जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी भी होंगी। ये फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही इस लिस्ट में रोहित शेट्टी की आगामी कॉमेडी फिल्म सर्कस भी है। दूसरी तरफ दीपिका भी पठान, फाइटर और अपने दूसरे वर्क कमिटमेंट्स के बीच बिजी हैं।

Exit mobile version