पानी की जगह शराब देता है ये हैंडपंप, पुलिस भी हैरान

Police blog image

मध्यप्रदेश के गुना जिले के एक गांव से एक अजीब बात सामने आई है। यहां एक हैंडपंप पानी की जगह शराब उगल रहा है। इस बात ने सबको हैरान कर दिया है। ये मामला गुना जिले के चांचौडा थाना क्षेत्र के भानपुरा और राघौगढ के ग्राम साकोन्या गांव का है। हैंडपंप को चलाते ही शराब निलकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन इसकी गुत्थी भी सुलझ गई है।

ये हैं हैंडपंप से शराब निकलने का राज

इस बात की सूचना पर पुलिस को लगी तो पुलिस भी हैरान रह गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को समझने की कोशिश की। पुलिस ने भी जब हैंडपंप चलाया तो पुलिस भी हैरान रई गई क्योकि हैंडपंप पानी की बजाय शराब उगल रहा था। लेकिन पुलिस को पूरे मामले को समझते देर भी नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने हैंडपंप के आसपास खुदाई की तो पता चला की हैंडपंप के नीचे शराब से भरा ड्रम रखा हुआ है। इसलिए जब भी हैंडपंप चलाया जाता है तो उससे शराब निकलने लगती है। मध्यप्रदेश के इस गांव में इस हैंडपंप से शराब निकलने का वीडियो सोशल मीडिय पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। बता दे कि गुना जिले में पुलिस इनदिनो नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। अवैध शराब को जब्त किया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का सिलिसला लगातार जारी है।

Exit mobile version