प्रियंका और निक की ये दिवाली रही खास, जानिए क्या है वजह

प्रियंका और निक की ये दिवाली रही खास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनिया की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के माता–पिता बने हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दिवाली के मौके पर अपने बेटी के साथ त्यौहार मनाते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों ने लॉस एंजेलिस में धूमधाम से दिवाली मनाई है। साथ ही पारंपरिक तरीके से पूजा भी किया है जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई वजहों से मीडिया में सुर्खियों बटोरती रहती हैं। भले ही इन्होंने अपनी शादी देश से बाहर की है लेकिन अपने देश की कल्चर अहमियत को अपने व्यवहार में जरूर लाती हैं। भारतीय रीति-रिवाजों के साथ कई त्यौहार मनाती हैं। इस फोटो में भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पूरे रस्मो रिवाज के साथ पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की जिसमें चोपड़ा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। लहंगा चोली उन पर जच रही है। निक ने भी सिल्वर मिक्स वाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है जबकि इनकी बेटी मालती इन दोनों की मैचिंग कपड़ों में दिखाई दे रही है। प्रियंका ने देर से शुभकामना हेतु लोगों और अपने फैंस से माफी भी मांगी है।

इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जल्दी ही हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और एंथोनी मैकी संग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ में भी नजर आएंगी। कई प्रोजेक्ट पर अभी वो काम कर रही है।

Exit mobile version