कभी कपिल देव से बेहद प्यार करती थीं ये बॉलीवुड अदाकारा, जानिए कैसे टूटा ये रिश्ता

कपिल देव से बेहद प्यार करती थीं ये बॉलीवुड अदाकारा

कपिल देव, एक बड़ा नाम, एक जाना माना चेहरा जिन्होंने क्रिकेट में इतिहास बना डाला। कोई चाहे भी तो उन्हें भुला नहीं सकता है। 1983 में कपिल देव ने भारत को वर्ल्ड कप का गौरव जो दिलाया था। उसके बाद से भारत को एक अलग नजरिये से देखा जाने लगा। कपिले देव ने अपनी जिंदगी में बहुत सारे रिकॉर्ड्स भी बनाए। कपिल देव ने अपने करियर में 400 से भी अधिक विकेट लिए और 5000 से भी ज्यादा रन बनाए।

लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा दौर आया था जब वह अपने अफेयर और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते थे। एक समय था जब कपिल देव का नाम बॉलीवुड की एक हसीन अदाकारा सारिका से जुड़ा था। कुछ समय एक साथ रहने के बाद अचानक कपिल देव और उस एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद कपिल देव की जिंदगी में रोमी भाटिया ने दस्तक दी थी।

तब कपिल देव भारत के लिए खूब रन बना रहे थे। विकेट की झड़ी लगा रखी थी। उस समय उनका नाम कमल हासन की एक्स वाइफ और बॉलीवुड की अदाकारा सारिका से जुड़ गया था। कहा जाता है कि मनोज कुमार की वजह से कपिल देव और सारिका एक दूसरे से मिले थे। उसके बाद वो सुर्खियों में आने लगे। शादी की बात तक लोग करने लगे थे। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, कपिल देव ने सारिका को अपने माता पिता से भी मिलवाया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं।

 

Exit mobile version