जीवन में दुखों को दूर रखती है ये चीजें, आचार्य चाणक्य ने अपने शास्त्र में किया है जिक्र

Chanakya Niti

Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमें उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है। चाणक्य नीति ने अपनी नीतियों में जरूरी और कड़े संदेश दिए हैं, जिसमें उन्होंने धन, संपत्ति, स्त्री, दोस्त, करियर और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई तमाम बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान, एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। उनकी नीतियां देशभर में प्रसिद्ध है। चाणक्य ने अपनी नीति में धर्म-अधर्म, कर्म, पाप-पुण्य के अलावा सफलता के भी कई मंत्र बताए हैं।

इन चीजों से खुशहाल रहता है मनुष्य का जीवन

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में इंसान के जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए कई बातों का उल्लेख किया है, जिनका पालन करके व्यक्ति मुश्किल समय को आसानी से पार कर सकता है।

– धैर्य
व्यक्ति में धैर्य होना बहुत जरूरी है। धैर्य होने से मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थिति का डटकर सामना कर सकता है व आप सोच-समझकर फैसले ले पाते हैं।

– गुणवान व्यक्ति
आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्ति अवगुणों से दूर रहता है और गुणवान होता है, वो हमेशा खुश व अपनी जिंदगी में बहुत ही सकारात्मक रहते हैं एवं इन लोगों से नकारात्मकता कोसों दूर रहती है।

– समझदार पत्नी
चाणक्य के अनुसार, जिसकी पत्नी समझदार होती है उसका पति कभी भी किसी भी समस्या का आसानी से हल निकाल लेता है। कठिन परिस्थिति में ऐसे लोगों के साथ उनकी पत्नी का साथ, उन्हें हिम्मत देता हैं।

– योग्य संतान
योग्य संतान होने से माता-पिता का जीवन खुशहाल बना रहता है। आज्ञाकारी संतान, अच्छे-बुरे वक्त में परिवार वालों के साथ खड़ा रहता है उन्हें सहारा देता है व हिम्मत देता है, ऐसी संतान को पाकर माता-पिता का जीवन धन्य हो जाता है।

Exit mobile version