देश के इन मंदिरों की है अपनी मान्यता, भगवान को लगाया जाता है अजब-गजब चीज़ों का भोग

Hindu Temple

Hindu Temple

Hindu Temple : भारत में अलग-अलग भगवान को समर्पित भिन्न-भिन्न मान्यता है। भगवान के प्रति आस्था, परंपरा और संस्कृति के हिसाब से तमाम मंदिरों में भोग लगाया जाता हैं। भक्तजन देवी-देवताओं को शुद्ध भाव और समर्पण से भोग और प्रसाद चढ़ाते हैं। देशभर से श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन करने के लिए आते हैं। हालांकि अब तक आपने सुना होगा कि भगवान को हलवा, लाडू, फूल और चावल का भोग लगता है। लेकिन देश में कई ऐसे भी मंदिर हैं जहां भोग में भगवान को अजब-गजब चीजें चढ़ाई जाती हैं। देश में मौजूद तमाम मंदिरों में शराब, सिगरेट, गोलगप्पा, चाइनीज सूप, चॉप सुय, टॉफी, बिस्‍कुट, सब्जी, डोसा और चाउमीन के साथ-साथ बाटी चोखा का भी भोग चढ़ाया जाता है।

बजरंग बली को लगाया जाता है बाटी चोखा का भोग

हनुमान जी के इस मंदिर में रोजाना सुबह बाटी चोखा का भोग लगाया जाता है। बाद में फिर इसे प्रसाद स्वरूप वितरित भी किया जाता है। हालांकि बजरंग बली के भाग में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता। बाटी बाबा के नाम से मशहूर ये मंदिर, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू तट के करीब राजघाट में स्थित है।

काली माँ को चढ़ता है चाइनीज सूप का भोग

कोलकाता के टांगरा एरिया में काली माता को समर्पित एक मंदिर बनाया गया हैं। यहां पर माँ को चाइनीज सूप, चॉप सुय, चावल और सब्जी का भोग लगाया जाता है। साथ ही प्रसाद के रूप में भक्तों को भी दिया जाता है।

विष्णु जी को लगाया जाता है डोसे का भोग

तमिलनाडु के मदुरै में भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर में प्रतिदिन डोसे का भोग लगाया जाता हैं। भगवना के इस अलागार मंदिर में भक्तों को प्रसाद स्वरूप इसका वितरण भी किया जाता है। तमिलनाडु में इस मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है। हर वर्ष बड़ी संख्या में भक्तजन यहां विष्णु जी का आशीर्वाद पाने आते है।

भैरव बाबा को चढ़ता है लॉलीपॉप का भोग

यूपी के वाराणसी में कमच्छा क्षेत्र में स्थित बटुक भैरव के मंदिर में रोजाना टॉफी, बिस्‍कुट, चॉकलेट और लॉलीपॉप का भोग लगाया जाता है।
माना जाता है कि मंदिर में बटुक बाबा, बाल अवतार में है, इसलिए उन्हें ये चीजें चढ़ाई जाती हैं। फूलों की माला की बजाय यहां पर इन चीजें की माला चढ़ाई जाती है।

Exit mobile version