खूबसूरत के साथ-साथ जहरीले भी हैं ये पौधे, संपर्क में आते ही खींच लेते हैं प्राण

Poisonous Plants

Poisonous Plants

Poisonous Plants : वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाने की सलाह दी जाती हैं। घर और ऑफिस में इनको लगाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती हैं। इनकी हरियाली और सुंदरता को देखने से आँखों को भी सुकून का अहसास होता है। साफ और ताजी हवा देने के साथ-साथ ये कई अन्य फायदे भी देते हैं।

 

देश में पौधों की अनगिनत प्रजातियां हैं। कई पौधें फल, सब्जी और दवा की तरह भी इस्तेमाल होते हैं। ज्यादातर लोगों को इनके फायदे के बारे में ही पता है लेकिन कुछ पौधे जहरीले (Poisonous Plants) और जानलेवा भी होते हैं। इनके संपर्क में आते ही इंसान की मौत भी हो सकती हैं।

इन पौधों को गलती से भी न रखें घर या ऑफिस में

 

कुछ लोगों को अलग-अलग तरह के पौधे लगाने के शौक होता हैं। लेकिन घर या ऑफिस में पौधा लगाने से पहले उनके बारे में रिसर्च जरूर करनी चाहिए। इन पौधों से दूरी बनाने में ही बलाई है।

रोजरी पी

जंगल में पाए जाने वाले इस पौधे के संपर्क में आने से इंसान की मौत भी हो सकती हैं। एन सी बी आई यानी बायोटेक्नोलॉजी सूचना के लिए राष्ट्रीय केंद्र ने अपनी स्टडी के आधार पर, इस बात की पुष्टि की है कि ये बहुत जानलेवा है। रोजरी पी नामक पौधा दिखने में बहुत सुंदर लगते है। इस पौधे (Poisonous Plants) का इस्तेमाल जूलरी बनाने में भी किया जाता है। कुछ लोग भगवान को भी इस पौधे का भोग लगाते हैं। इस पौधे के बीच एब्रिन होता है, जिसमें जानलेवा राइबोसोम अवरोधक प्रोटीन होता है। अगर गलती से किसी इंसान ने इसका (Poisonous Plants) सेवन कर लिया तो उसकी मौत होनी निश्चित है। साथ ही इसको खुरचने मात्र से ही इंसान की जान जा सकती है।

टैक्सस बैक्कटा

यूरोप, अफ्रीका और एशिया आदि क्षेत्र में टैक्सस बैक्कटा के कई पेड़ हैं। ये पेड़ दिखने में जितना खूबसूरत है उतना ही ये जानलेवा भी हैं। इसके पेड़ (Poisonous Plants) पर लाल रंग का बहुत खूबसूरत फल उगता है। बता दें कि इस पेड़ के बीज को छोड़कर पूरे पौधे में टैक्सीन नामक जहर पाया जाता है। व्यक्ति के इस जहर के संपर्क में आते ही कुछ क्षण में उसकी मौत हो सकती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version