इन लोगों को हो सकता है लकवा का खतरा, जानिए लक्षण

Paralysis Symptoms

Paralysis Symptoms

Paralysis Stroke symptoms & causes : लकवा की बीमारी पहले केवल बड़े-बुजुर्गों में ही पाई जाती थी। लेकिन अब ये युवाओं को भी अपना शिकार बना रहा है। इस बीमारी में शरीर का एक हिस्सा या कुछ अंग काम करने बंद कर देते हैं। एक तरफ का हाथ, आंख, मुंह और पैर में से कुछ भी प्रभावित हो सकता है या सब भी प्रभावित हो सकते हैं।

ये ऐसी बीमारी है जिसके बारे में पहले से कुछ नहीं पता चलता। ये कुछ मिनटों में ही मनुष्य के शरीर को प्रभावित कर देती है। लकवा को ब्रेन स्ट्रोक के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में अचानक से ब्रेन का कुछ हिस्सा डैमेज हो जाता है या दिमाग में खून की सप्लाई रुक जाती हैं। इसके अलावा दिमाग का एक हिस्सा पूरी तरह काम करना बंद कर देता है। कई बार हल्का स्ट्रोक भी आता है, जिसमें शरीर के एक हिस्से में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है।

लकवा आने के कारण

लकवा मारने की मुख्य दो वजह हैं। एक है ब्रेन हैम्ब्रेज और दूसरा है दिमाग में ब्लॉकेज। दिमाग में जाने वाली ब्लड पाइप के फटने से ब्रेन हैम्ब्रेज होता है। दिमाग में खून की सप्लाई करने वाले पाइप में ब्लॉकेज की वजह से भी दिमाग में ब्लॉकेज होता है। और ये ब्लॉकेज किसी भी वजह से हो सकती है। हाल ही, की रिसर्च में पाया गया कि 85 फीसदी लोगों को ब्लड पाइप ब्लॉक की वजह से लकवा होता है।

इन लोगों को है खतरा

ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और लिपिड प्रोफाइल के मरीजों को लकवा मारने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। हार्ट की समस्या से जुड़े और ब्लड का थक्का जमने की दिक्कत से ग्रसित लोगों को लकवा मारने का खतरा अधिक रहता है।

ये है लक्षण

जब लकवा आता है तब इसका असर हाथ, पांव और मुंह पर दिखाता है। चलने, बोलने, लिखने में परेशानी होती हैं। इसके अलावा शरीर के एक तरफ के अंग ठीक से काम नहीं करते। ऐसे में लकवा के मरीजों में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version