IIFA 2023: आईफा में लगा सितारों का मेला, इन फिल्मों ने अपने नाम किए अवार्ड्स

IIFA 2023

IIFA 2023: इन दिनों अबू धाबी में IIFA 2023 की धूम मची हुई हैं। इस अवार्ड शो को अटेंड करने के लिए इंडस्ट्री कई दिग्गज कलाकार इस इवेंट में शामिल हुए। अवार्ड शो में कई फिल्मों को कामयाबी हासिल हुई तो कुछ को निराशा, लेकिन संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने  IIFA 2023 के तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए। फिल्म को सिनेमाटोग्राफी के लिए सुदीप चटर्जी, स्क्रीनप्ले के लिए संजय लीला भंसाली और डायलॉग के लिए उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया को अवार्ड से नवाजा गया। वहीं IIFA 2023 की शुरुआत शुक्रवार की रात में अबू धाबी के यस आईलैंड पर हुई थी।

भूल भुलैया 2′ को मिला इस कैटेगिरी में अवार्ड

वहीं अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टार्र हॉर्र कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2′  ने भी कामयाबी हासिल की इस फिल्म ने टाइटल ट्रैक में बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए मंदार कुलकर्णी और बॉस्को सीजर ने कोरियोग्राफी के लिए दो अवॉर्ड जीते।

इन फिल्मों ने किया अवार्ड पर कबजा

आपको बता दें कि अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक्शन एडवेंचर ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’  को एडिटिंग के लिए अवार्ड मिला। तो वहीं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ‘विक्रम वेधा’ और राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिग’ ने भी IIFA 2023 के अवार्ड अपने नाम किए।

 सेलेब्स ने लगाया इवेंट में चार चांद

IIFA 2023 की शुरूआत पलक मुछाल के डांस परफॉर्मेस से हुई। इसके बाद फराह खान भी स्टेज पर अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आई। साथ ही राजकुमार राव और फरहा ने ‘मैं हूं ना’ गाना बजाते हुए स्टेज संभाला और दोनों ने ‘कुछ कुछ होता है’ का एक सीन भी रीक्रिएट किया। इस दौरान दोनों के बीच की मजेदार केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।

अवॉर्ड शो में जैकलीन फर्नाडीज, रकुल प्रीत सिंह और नोरा फतेही की जोरदार परफॉरमेंस ने स्टेज पर आग लगा दी। साथ ही सुनिधि चौहान की सुरीली आवाज और बादशाह का दमदार रैप भी सुनने को मिला।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने किया बॉलीवुड से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस को अंडरवियर में देखना चाहता था फिल्ममेकर

Exit mobile version