कई बार सिगरेट पीते नजर आए ये बॉलीवुड के सितारें, तस्वीर हुई वायरल

CIG blog image

Smokers in Bollywood : सिगरेट, शराब और ड्रग्स का सेवन शरीर के लिए बहुत नुकसान दायक होता है लेकिन बावजूद इसके भारत में लगभग 10 करोड़ से ज़्यादा लोग सिगरेट पीते है, जिसमें से 0.6 फ़ीसदी महिलाएं हैं। सिगरेट पीने से लंग्स कैंसर व हार्ट की कई बीमारियां होती है। इसके अलावा उन लोगों को ज्यादा समस्या होती हैं जिन्हें सांस से जुड़ी बीमारी हो लेकिन एक सिगरेट आम लोगों के शरीर पर लगभग 20 मिनट के अंदर असर दिखाने लगती है।

बता दें कि सिगरेट पीने से शरीर में निकोटिन जाता है जो केवल 20 मिनट के अंदर ब्लड प्रेशर को नॉर्मल से 20% तक बढ़ा देता है। इसके अलावा सिगरेट पीने से दिल की धड़कने हर मिनट नॉर्मल से 15 से 20 बार अधिक धड़कती है। गौरतलब है कि बॉलीवुड में भी कई सितारें है जो असल जिंदगी में नशे की लत में खुद को पूरी तरह खो चुके है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई सितारों की तस्वीरें है, जिनमें उन्हें सिगरेट पीते हुई देखा जा सकता हैं।

– प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पति निक जोनस और मां के साथ स्मोक करती नजर आ रही हैं।

– प्रियंका के अलावा माहिरा खान और रणबीर कपूर की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें दोनों साथ में स्मोक करते नजर आ रहें हैं।

– बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात को कबूला था कि उन्हें स्मोकिंग की लत है। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version