Bollywood Enemies : बॉलीवुड के ये सितारे हैं कट्टर दुश्मन, सालों से हैं एक-दूसरे से खफा

Bollywood Enemies List

Bollywood Enemies List : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपनी हर एक एक्टिविटी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वह इनकी फैशन सेंस हो, लाइफस्टाइल, अफेयर्स या फिर ब्रेकअप्स की खबरें ही क्यों न हो। दर्शक अपने पंसदीदा स्टार्स की हर एक खबर को पढ़ना-सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा बी-टाउन में रिश्ते बनना-बिगड़ना भी आम बात है। अक्सर हम सेलेब की दोस्ती, अफेयर और तकरार की खबरे तो सुनते ही रहते है। कभी कोई सितारा अपनी नई-नई दोस्ती से चर्चाओं में बना रहता है। तो वहीं, कई बार कभी किन्हीं दो सेलिब्रिटी के बीच का मन-मुटाव उन्हें हेडलाइंस का हिस्सा बना देता है। इसके अलावा बी-टाउन में कुछ ऐसे दिग्गज सितारे भी हैं, जो काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में टिके हुए है लेकिन फिर भी उनकी दोस्ती नहीं हो पाई है।

तो आइए हम आपको मिलवाते है बॉलीवुड के कुछ ऐसे सेलेब्स (Bollywood Enemies List) से जो आज अच्छे दोस्त हो सकते थे, लेकिन अब ये एक दूसरे की शक्ल देखने से भी बचते हैं-

दीपिका पादुकोण – अनुष्का शर्मा

कहा जाता है कि दीपिका के बॉयफ्रेंड्स के कारण बॉलीवुड में उनके कई दुश्मन बने है। पहले एक्टर रणबीर सिंह की वजह से अनुष्का शर्मा और फिर अभिनेता रणवीर कपूर की वजह से कैटरीना कैफ। दरअसल, दीपिका अनुष्का एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करती है और इसकी वजह हैं एक्टर रणबीर सिंह। जी हां, सही सुना आपने। ये बात तो पक्की है कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड के बीच में दोस्ती होना मुश्किल है और अनुष्का दीपिका का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है।

दरअसल, एक्टर रणबीर सिंह एक समय पर अनुष्का शर्मा को डेट करते थे, लेकिन बाद में उन्हें छोड़कर दीपिका को दिल दे बैठे। तो इसी वजह से दोनों एक्ट्रेस के बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकी। हालांकि, वो बात अलग है कि अनुष्का अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और वो विराट के संग अपनी हैपिली मैरिड लाइफ जी रही हैं।

दीपिका पादुकोण – कैटरीना कैफ

इसके अलावा एक्टर्स कैटरीना कैफ के साथ भी दीपिका के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं है। ये बात तो सभी को पता है कि दीपिका और रणवीर कपूर काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन दीपिका के साथ ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कैटरीना को डेट करने लगे थे। तो ऐसे में इन दोनों की दोस्ती होना तो वाकई मुश्किल है।

शाहरुख खान – अजय देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख काजोल की दोस्ती के बारे में तो सभी को पता है। दोनों की केमेस्ट्री बड़े पर्दे पर तो आग लगा ही देती हैं। हालांकि असल जिंदगी में भी ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि काजोल के सबसे अच्छे दोस्त उनके पति अजय के भी उतने ही क्लोज हों। दरअसल, कहा जाता है कि शाहरुख और अजय एक दूसरे के दोस्त नहीं हैं।

अमिताभ बच्चन – शत्रुघ्न सिन्हा

80 के दशक के अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा बड़े सितारे है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं। लेकिन कहा जाता है कि साल 1980 में आई दोस्ताना फिल्म के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। जो अब तक कायम है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story : धर्म परिवर्तन, आतंकी ट्रेनिंग और गायब 32,000 लड़कियाें की कहानी ‘द केरला स्टोरी’ में क्या है सच्चाई ? जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स

Exit mobile version