ये है दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षी, जिनकी एक झलक ही मन मोह लेती है

world's beautiful birds

जैसा कि आप जानते है इस दुनिया में सुंदर जीवों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इन जीवों में पक्षियों की बात ही कुछ और है। उनकी सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। आज हम आपको इसी कड़ी में दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों के बारे में बताना चाहते है।

finch

फिंच

फिंच एक मध्यम आकार का पक्षी है जो कनाडा और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। पुरुष फिंच के का रंग बहुत उज्ज्वल होता है जिसमें लाल, काला और सफेद रंग देखने को मिलते हैं। वहीं मादा फिंच का रंग थोड़ा सामान्य होता है जो खाकी रंग का होता है। फिंच एक खास प्रजाति के पक्षी है जो गाने के लिए मशहूर है। पुरुष फिंच बिलकुल एक कलाकार की तरह होते हैं और वे अपने उज्ज्वल रंग और खूबसूरत गाने से अन्य प्रजातियों से अलग होते हैं।

मोर

दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों में भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर की पूंछ के शानदार रंगों वाले पंख इसे दुनिया में सबसे खूबसूरत बनाते है। आपको बता दे कि दुनिया में लाखों प्रजाति के पक्षी पाए जाते है लेकिन मोर के पंख सभी पक्षियों में सबसे बड़े होते। दुनिया में मोर की तीन प्रजाति है – भारतीय मोर, कांगो और हरा मोर। मोर पक्षी की लंबाई करीब 5 फीट होती है। और यह दुनिया में सबसे लंबे पंखों में उड़ना वाला पक्षी भी है।

kingfisher

किंगफिशर

दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों में किंगफिशर का नाम तो शामिल होना ही था क्योंकि यह अपने नीले,पीले,हरे और लाल जैसे रंगों वाले पंख से अपनी सुंदरता को हर जगह बिखेरता रहता है। किंगफिशर एक बेहद सुंदर पक्षी है जो अपने शानदार रंगों वाले पंखो के लिए जाना जाता है। किंगफ़िशर उत्तरी अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पाए जाते है। ये अक्सर नदी, झील और समुद्र के किनारे ही रहते है। किंगफिशर अपने छोटे तन और लंबी तीखी चोंच के साथ पानी में उड़ते है और मछली को पकड़ते है। मछली का शिकार करने के अनोखे अंदाज के कारण इसे किंगफ़िशर नाम से जाना जाता है।

swans

 स्वान

स्वान एक अद्भुत सुन्दर पक्षी है। यह सफेद रंग का होता है। इसकी लंबी गर्दन और विशाल पंख इसे बाकी पक्षियों से अलग बनाते है। स्वान एक बड़ा पक्षी होता है जिसका वजन लगभग 15 से 20 किलोग्राम का होता है। स्वान पक्षी को आकाश की रानी भी कहा जाता है क्योंकि ये अपने सफेद पंखों से आसमान में ऊंचे-ऊंचे उड़ान भरकर सबका मन मोह लेते है। स्वान पक्षी अमेरिका, यूरोप और एशिया में पाए जाते है। इन्हे आप अक्सर झीलों, नदियों और तालाबों के पास पाएंगे।

flamingo

राजहंस

राजहंस जिसे फ्लेमिंगो भी कहा जाता है ये विश्व के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है। इनकी सुंदरता इनके लंबे पैर और नारंगी व क्रीम कलर रंग के पंख है। फ्लेमिंगो की दुनियाभर में कई प्रजातियां पाई जाती है। आपको बता दे कि राजहंस 3 से 4 घंटे एक पैर पर खड़े रह सकते है और यह इसी मुद्रा में अपनी नींद भी पूरी कर सकते है। इनकी आंखें बहुत ही सुंदर व खतरनाक दिखाई देती है।

Exit mobile version