नए साल में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, कई दिनों तक रहेगी शीतलहर

Weather Update

Weather Update

Weather Update : नए साल पर पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रहीं है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ती जा रहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे और सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही शीतलहर भी जारी रहेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की आशंका है।

राजधानी में छाया रहेगा घना कोहरा

बीते दिन, देश की राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। हालांकि धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस (Weather Update) अधिक पहुंच गया था। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका हैं।

ठंड के साथ छाया रहेगा घना कोहरा

ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और असम के ज्यादातर इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक ठंड (Weather Update) के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 3 से 5 जनवरी के बीच तमिलनाडु के तटीय जिलों में बारिश (Weather Update) होने की संभावना हैं।

Exit mobile version