राजस्थान : भरतपुर में वायु सेना के विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने से हड़कंप

Rajasthan Plane Crash

राजस्थान के भरतपुर में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा शनिवार की सुबह पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, क्रैश में प्लेन के परखच्चे उड़ गए हैं और उसमें आग लगने से विमान पूरी तरह से जल गया।

Rajasthan Plane Crash

तकनीकी खराबी से हुआ हादसा

ये हादसा राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन क्षेत्र में शनिवार की सुबह हुआ। इस हादसे में एक सेना का विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी होने से हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वायु सेना के अधिकारी पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए। संभावना जताई जा रही है कि यह विमान उत्तर प्रदेश के आगरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरा था। वहीं डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि, हादसे की जानकारी नगला बीजा के ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। हादसा शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। ग्रामिणो ने जानकारी देते हुए बताया कि, अचानक से आसमान में से लहराता हुआ एक फाइटर प्लेन आबादी के बाहर गांव के खेतों में गिर गया। प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे गांव को सन्न कर दिया। धमाके के बाद गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव के बाहर जगह-जगह प्लेन के टुकड़े बिखरे हुए है।

Rajasthan Plane Crash

DSP का बयान आया सामने

इस हादसे पर डीसीपी अजय शर्मा का बयान सामने आया है। अजय शर्मा ने बताया कि  सुबह हमें 10 बजे के करीब सूचना मिली थी कि एक प्लेन क्रैश हुआ था। मौके पर आने पर पता चला कि ये एयर फोर्स का कोई फाइटर जेट है। ये किस श्रेणी का फाइटर है ये पता नहीं चल पा रहा है। पायलट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

Exit mobile version