फिर घटे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, लोग खुश

Cylinder blog image

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली है। दरअसल,  1 नवबर  मंगलवार  से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, यह बदलाव घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ है। बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में देखने को मिला है। बता दें कि एक नवंबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 115 रूपये की कमी आ गई है। कहने का अर्थ है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर मंगलवार से 115 सस्ता हो गया है। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है।

 

कितना सस्ता हुआ

बात अगर देश के चार महानगरों की करें तो राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 115. 5 रूपये सस्ता हो गया है। वहीं कोलकाता में113 रूपये, मुंबई में 115. 5 रूपये और चेन्नई में 116.5 रुपए कम हो गया है। बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली में इंडियन का 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1869 की जगह अब 1744 का मिलेगा। वही कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत अब 1846 हो गई है जो कि पहले 1995 रुपए का था। वही माया नगरी मुंबई की बात करे तो मुंबई में 1844 रुपए वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर दामों में आई कमी के बाद ये 1696 रुपए का हो गया है।

 

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत

साथ ही चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1893 रुपए का मिलेगा। बता दे की कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आई कमी को लेकर होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने खुशी जताई है। साथ ही साथ व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी इसको लेकर खुशी जताई है। बता दी कि 14. 2 किलो वाले गैस सिलेंडर कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। बता दे कि दिल्ली में अभी 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रूपये का है तो वहीं कोलकाता में ये 1079 और मुंबई में 1052.5 तथा चेन्नई में 1068  का मिल रहा है।

Exit mobile version