दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, जिसके अंदर बस सकता है पूरा एक गांव, जानिए क्या-क्या है ख़ास

Shiv blog image

Tallest Shiva Statue : 369 फुट ऊंची निर्मित, भगवान शिव की अल्हड़ व ध्यान मुद्रा वाली इस प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के रूप में माना गया है। बता दें कि इस प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में किया गया है, जो उदयपुर शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। इस प्रतिमा में इतना विशाल हॉल, बनाया गया है जिसमें एक साथ 10 हजार लोग आ सकते हैं, यानी एक पूरा गांव या कस्बा इसमें बस सकता है।

भगवान शिव की प्रतिमा, नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर बनाई गई है। इस विशाल शिव प्रतिमा की अपनी एक विशेषता है, जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां और श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े हॉल बनाये गये है। प्रतिमा को बनाने में 10 वर्षों का लम्बा समय लगा है। इसके अलावा प्रतिमा में 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि इस परियोजना की नींव वर्ष 2012, अगस्त में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुरारी बापू की उपस्थिति में रखी गई थी। प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है। जिसका लोकार्पण आज 29 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। लोकार्पण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कथावाचक मुरारी बापू, योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी.जोशी मौजूद रहेंगे। प्रतिमा के उद्घाटन के बाद नौ दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version