दुनिया के सबसे गंदे शख्स की हुई मौत, आधी सदी से नहीं नहाए थे, नहाने के बाद हुई मौत

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत

World Dirtiest Man Died: दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम से मशहूर, ईरान के इस व्यक्ति की मौत हो गई है। 60 सालों से भी अधिक समय से इस व्यक्ति ने नहाया नहीं था, जिसकी जानकारी खुद ईरान सरकार ने दी। 94 साल की उम्र में उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। अमौ हाजी नामक इस व्यक्ति को नहाना-धोना पसंद नहीं था।

हालांकि कुछ महीने पहले ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव के लोगों ने उन्हें जबरदस्ती बाथरूम में ले जाकर नहला दिया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत ख़राब होने लगी थी। माना जा रहा है कि सालों बाद नहाने की वजह से उनकी तबीयत इतनी गंभीर स्थिति में पहुंच गई कि उनकी मौत हो गई।

बीमार होने के डर से करते थे नहाने से परहेज

अमौ हाजी, अविवाहित थे और कालिख से ढके एक सिंडर-ब्लॉक की झोंपड़ी में रहते थे। उनका मानना था कि अगर वो नहाएंगे तो उनको कई बीमारी हो सकती है और इसलिए वो नहाने से परहेज किया करते थे। बता दें कि हाजी, जानवरों का सड़ा हुआ मांस खाते थे, जो उन्हें बहुत पसंद था। इसके अलावा वो एक साथ पांच सिगरेट जलाकर भी पिया करते थे।

बता दें कि वर्ष 2013 में अमौ हाजी के जीवन पर, द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी, जिसमें अमौ की जिंदगी के हर एक पहलू को दर्शाया गया था।

Exit mobile version