दिल्ली-एनसीआर : मौसम ने ली करवट, तामपान में बढ़ोतरी के साथ छाए बादल

aaj ka mausam

aaj ka mausam

Weather Update : वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत की कई जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। साथ ही बादल भी छाए हुए है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश भी हो सकती हैं। लेकिन 14 जनवरी के बाद फिर से ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि 17 जनवरी के बाद फिर से दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड से राहत मिलेगी।

आज भी बारिश की आशंका

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका हैं। साथ ही रात तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर सकता है। वहीं, रात में ठंडी हवा (Weather Update) की रफ्तार 13-15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। बता दें कि बीते दिन रात करीब 12 बजे दिल्ली के अलावा एनसीआर की कई जगहों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिससे ठंड में थोड़ी वृद्धि हुई है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, दो दिन बात फिर से पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाएं चलेगी, जिससे मैदानी इलाकों में शीतलहर और ठंड रहने की आशंका है। इसके अलावा कल फिर से सुबह-शाम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार की कई जगहों में घना कोहरा (Weather Update) छाया रहेगा। बता दें कि, आज उत्तर पश्चिम भारत की कई जगहों के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

Exit mobile version