एलियन से जुड़ा हुआ है अमेरिका के Area-51 का रहस्य, कई बार देखे गए एलियन

Area 51 Alien Secret

Area 51 Alien Secret

Area 51 Alien Secret : दुनिया में कई रहस्यमयी जगह है, जहां का राज शयद ही आम जनता के सामने आया हो। इन्हीं जगहों में से एक है अमेरिका का एरिया-51 . अमेरिका की इस जगह पर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया गया है कि अमेरिका ने अपनी इस खुफिया जगह पर आज भी एलियंस को कैद करके रखा है और उन पर प्रयोग करता है।

इस जगह को बहुत ज्यादा गुप्त रखा जाता है। अमेरिका की आम जनता को भी इस जगह के बारे में पता नहीं है। दुनिया को अमेरिका की इस जगह की जानकारी सबसे पहले वर्ष 2013 में पता चली थी। इस बात की जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) ने खुद दी थी।

एरिया-51 में है क्या .?

 

अमेरिका की हाई सिक्योरिटी वाली जगह एरिया-51 (Area 51 Alien Secret) में क्या है। इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन कई लोग यहां पर एलियन के होने की बात को मानते हैं। अमेरिका के नेवादा में लास वेगस से लगभग 133 किमी दूर एरिया-51 स्थित है। अमेरिका इसे अपनी वायुसेना की टेस्ट और ट्रेनिंग रेंज फैसिलिटी का डिपार्टमेंट बताता है। लेकिन उन्होंने कभी भी इस बेस को अपना सीक्रेट बेस घोषित नहीं किया है। उनके मुताबिक यहां पर हथियारों का परीक्षण या नए विमानों की ट्रेनिंग की जाती हैं।

वर्ष 1955 में अमेरिकी वायुसेना ने इस जगह का अधिग्रहण किया था। हालांकि साल 2013 तक सीआईए (CIA) ने इस फैसिलिटी के वास्तविक अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया था। लेकिन सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अनुरोध पर वर्ष 2005 में सीआईए ने इसे स्वीकार कर लिया था।

जानिए क्या है ​एलियन स्पेसक्राफ्ट की थ्योरी

कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट के मुताबिक, इस फैसिलिटी में एलियन स्पेस क्राफ्ट क्रैश हुआ था। तभी से इंजीनियर रिवर्स, इंजीनियरिंग के जरिए इस पर प्रोयग कर रहें हैं। साथ ही इसे बनाने की भी कोशिश कर रहें हैं। जुलाई 1947 में यहां पर एक रहस्यमय मलबा मिला था। इसी के बाद से कहा जाता है कि यहां पर एक उड़न तश्तरी क्रैश हुई है।

बता दें कि इसी क्रैश के बाद से एरिया-51 (Area 51 Alien Secret) को इससे जोड़ा जाता है और अलग-अलग दावे किए जाते हैं। हालांकि, इस जगह पर क्या है और क्या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Exit mobile version