सर्दियों में बढ़ जाता है बीमार होने का खतरा, डाइट में शामिल करें ये चीजें

immunity in winter

immunity in winter

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी हैं। सर्दियों के मौसम में शरीर का विशेष ख्याल रखना होता है ताकि हम कम बीमार पड़े। सर्दियों के मौसम में खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है क्योंकि सर्दियों के मौसम में काफी कुछ बदल जाता है। सर्दियों के मौसम में डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की आवश्यकता होती है जो शरीर को गर्माहट तथा इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं।

 

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको सर्दियों के इस मौसम में शामिल करना चाहिए क्योंकि ये चीजें आपके शरीर को गर्म रखने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का भी काम करते हैं। तो आइए इस बारे में जाने।

 

 

  1. सर्दियों के इस मौसम में तिल और गुड़ से बनाई जाने वाली गज्जक का भी सेवन किया जाना चाहिए। दरअसल, इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है तथा शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।

 

 

  1. सर्दियों के मौसम में खाने पीने की चीजों के साथ ही दालचीनी का सेवन शरीर को गर्म रखने तथा कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य करता है। सर्दियों के मौसम में दालचीनी का पानी पीने से सर्दी जुकाम आदि कई परेशानियां भी छूमंतर हो जाती हैं।

 

 

  1. सर्दियों के इस मौसम में अखरोट का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने का कार्य करते हैं और शरीर गर्म भी रहता है। बता दें कि अखरोट में फाइबर, विटामिन और प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

 

 

  1. सर्दियों के इस मौसम में गाजर भी बाजारों में खूब पाया जाता है। गाजर को अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि ये आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको कई प्रकार के फायदे भी पहुंचाएगा। सर्दियों के इस मौसम में गाजर का हलवा या फिर गाजर का सलाद खाना चाहिए क्योंकि ये शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है। साथ ही गाजर का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

 

 

  1. सर्दियां आ गई है और इस मौसम में गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद रहेगा। गुड शरीर के पाचन तंत्र को अच्छा रखने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने का कार्य करता है। हालांकि ध्यान रखें कि गुड़ का सेवन उचित मात्रा में किया जाए।

 

 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

Exit mobile version