जलवायु परिवर्तन से कीट पतंगों की आबादी हो रहीं है विलुप्त, शोध में हुआ खुलासा

Climate Change

Climate Change

Insects going to be extinct due to Climate Change : पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और मनुष्य पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव होता है। कहीं न कहीं इससे नुकसान भी होता हैं। हाल ही, में किए गए अध्ययन में पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी के अधिकांश कीट पतंगों की आबादी विलुप्त होती जा रहीं है। साथ ही ये भी पता चला है कि जानवरों और अन्य जीवों की प्रजातियों के विलुप्त होने का जोखिम पूर्व अनुमानों की तुलना में बहुत अधिक है।

 

गौरतलब है कि कीड़े हानिकारक कीटों को नियंत्रित करने में बहुत हद तक मददगार साबित होते हैं। साथ ही ये स्वच्छता विशेषज्ञ के रूप में भी कार्य करते है और मनुष्य के द्वारा फैलाए गए तमाम तरह के कचरे में पाए जाने वाले पदार्थों का विखंडन कर उसे उपयोगी पदार्थों में बदलने का काम करते हैं।

 

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि अगली एक सदी तक पृथ्वी की लगभग 65 प्रतिशत कीट पतंगों की जनसंख्या विलृप्त हो जाएगी। साथ ही 38 में से 25 कीड़ों की प्रजातियों के विलुप्त होने का जोखिम भी बढ़ सकता हैं। इसके अलावा पारिस्थिति तंत्र, जीन्स और प्रजातियों में भी बहुत ज्यादा बदलाव हो सकता है। बता दें कि स्थानीय वातावरण के तापमान में असमान्य या अप्रत्याशित बदलाव की वजह से विलुप्त होने का खतरा अधिक है। वैज्ञानिकों के अनुमान, जलवायु परिवर्तन जैवविविधता पर नकारात्मक असर भी डालती हैं।

 

शोधकर्ताओं ने ये भी बताया कि तापमान में चरम बदलाव के कारण अगले 50 से 100 सालों में अध्ययन की गई 38 प्रजातियां का 65 % हिस्सा विलुप्त होने का पूरा अनुमान है।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version