पकड़ा गया Sonu Nigam के पिता के 72 लाख चुराने वाला शख्स, कोल्हापुर से हुई गिरफ्तारी

Man Who Stole 72 Lakhs From Sonu Nigam’s Father Arrested

Sonu Nigam: बॉलीवुड सेलेब्स के घर आजकल चोरी की घटना आम हो गई है। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी के गहने चुराने के मामले में उनके घर की केयरटेकर को गिरफतार किया गया। हालांकि रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी से भी पहले बॉलीवुड के मशहुर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के पिता अगम कुमार निगम (Agam Kumar Nigam) के घर से 72 लाख रुपए की चोरी हुई थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि सिंगर के पिता के घर चोरी करने वाला शख्स गिरफ्तार हो चुका है और उसके पास से पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं।

कोल्हापुर से हुई गिरफ्तारी

दरअसल, खबरें आ रही हैं कि सोनू निगम के पिता अगम निगम के घर चोरी वाले केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगम कुमार निगम के घर से 72 लाख रुपए चोरी करने वाले शख्स को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम रेहान बताया जा रहा है, जो सिंगर के पिता के घर ड्राइवर के रुप में काम करता था। कहा यह भी जा रहा है कि रेहान की गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से करीब 70 लाख 70 हजार रुपए भी बरामद किए गए है, जो उसने चुराए थे।

सिंगर के पिता को पहले से रेहान पर था शक

आपको बता दें कि अगम कुमार निगम को जब अपने डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपए की चोरी का पता लगा तब उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अगम कुमार निगम को अपने ड्राइवर रेहान पर पहले से ही शक था। यहां तक की उन्होंने अपनी शिकायत के दौरान पुलिस को रेहान के बारे में बताया भी था। कहा जा रहा है कि सोनू निगम के पिता को पहले ही आशंका थी कि रेहान ने घर की नकली चाबी बनवाकर उनके लॉकर से पैसे निकाल लिए थे।

Exit mobile version