IPL Auction 2023: इस युवा खिलाड़ी ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में बिके सबसे महंगे

IPL AUCTION

IPL AUCTION

IPL Auction 2023 : आईपीएल 2023 मिनी-ऑक्शन कल देर रात समाप्त हो गया। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्लॉट पूरे किए। आईपीएल के इतिहास में इस बार सबसे महंगे सैम करन बिके। करन की घर वापसी हुई है। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में अपना बनाया। इससे पहले 2021 में सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस को राजस्थान रॉयल्स ने  16.25 करोड़ में खरीदा था। वहीं, दूसरे नबंर कैमरून ग्रीन रहे। कैमरून ग्रीन को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन भी इस ऑक्शन हॉट टॉपिक रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये खर्च कर पूरन को खरीद लिया। इस तरह वो चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

भारतीय खिलाड़ियों में मयंक सबसे महंगे बिके

हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश हुई। इंग्लैंड के प्रतिभावान बैटर हैरी ब्रूक को हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ में अपना बनाया। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों में पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल सबसे महंगे रहे। हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

इस आईपीएल ऑक्शन में इंग्लिश खिलाड़ियों की धूम

कोच्चि में आयोजित आईपीएल सीजन-16 का ये ऑक्शन इंग्लैंड के नाम रहा। इस प्रतिष्ठित टी20 लीग के आगामी एडिशन के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा इंग्लैंड के खिलाड़ी ले उड़े। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर कुल 56.4 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने नीलामी में 41.45 करोड़ कमाए। नीलामी में विंडीज खिलाड़ियों की भी धूम रही जिनपर फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड़ रुपये लुटाए।

 

टॉप-5 में भारत दूसरे पायदान पर

टॉप-5 में भारत दूसरे जबकि वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर रहा। इस बार आयरलैंड का एक खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा। पहली बार किसी आयरिश खिलाड़ी की आईपीएल नीलामी में बोली लगी। आयरलैंड के युवा पेसर जोशुआ लिटल को 4.4 करोड़ की बोली लगी।

 

 

 

Exit mobile version