9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में छिपी है 2024 की विसात, राजनीतिक पार्टियां ने शुरू की तैयारियां

2023 assembly election

2023 assembly election

साल 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। देश में चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से ही शुरू होती दिख रही है। राजनीतिक पार्टियों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। दरअसल, इस साल कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव होने जा रहे है। इन चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले होने के कारण सेमीफाइनल के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं कर्नाटक, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में जहां बीजेपी का बोल बाला है, तो दूसरी ओर नागालैंड, मेघालय और मिजोरम की सत्ता पर क्षेत्रीय दल ने पैर पसारे हुए है। फिलहाल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का कब्जा है। और तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस काबिज है।

2023 assembly election

साल 2023 में 9 राज्यों में चुनाव 

2023 assembly election

देश में इस साल यानी 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ये चुनाव 2023 के शुरुआत से लेकर अंत तक चलेंगे। साल के शुरू में जहां चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे वहीं साल की आखिर में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले है। इन चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम जैसे राज्य शामिल है। इन राज्यों में पार्टियों की जीत हार से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के मन का पता लगाया जा सकता है। हालांकि लोकसभा चुनाव पर विधानसभा चुनाव के नतीजों का प्रभाव पड़ना जरूरी नहीं है। लेकिन देश की चुनावी राजनीति के लिए वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव अहम होने वाले है। दरअसल, वर्ष 2024 में यानी अगले साल केंद्र की मोदी सरकार के पांच साल पूरे हो जाएंगे। और 2023 के चुनाव के परिणामों में वर्ष 2024 की सियासी तस्वीर की झलक छिपी हो सकती है।

मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव

madhya pradesh cm

मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। यहां इस समय शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। वहीं आपको बता दे कि, 2023 में जिन 9 राज्यों में चुनाव होंगे इनमें लोकसभा की सबसे ज्यादा 29 सीटें मध्य प्रदेश में हैं। मध्यप्रदेश में चुनाव को लेकर हलचल काफी तेज़ है। सभी राजनीतिक पार्टियां 2023 के मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक यहां नवंबर से पहले चुनाव कराए जा सकते है। दरअसल, 2018 के विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन बहुमत पाने से चूक गई थी। विधानसभा की 230 सीटों में से उसे 113 सीटें मिली थीं। जिसके चलते 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों की सहयोग से सरकार बनाई और कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बने। हालांकि करीब सवा साल के बाद 2020 के मार्च महीने में कमलनाथ ने बहुमत खो दिया और प्रदेश में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बन गई। बीजेपी इस राज्य को खोना नहीं चाहती तो वही कांग्रेस भी सत्ता पाने के लिए अपनी सियासी जमीन को और मजबूत करने में अभी से जुटी है।

 

राजस्थान में भी 2023 में विधानसभा चुनाव

cm of rajasthan

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। वर्तमान में अशोक गहलोत यहां के मुख्यमंत्री है। राजस्थान में भी इस साल विधानसभी चुनाव होने जा रहे है। यहां विधानसभा में 200 सीटें हैं। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होगा जिसके चलते यहां दिसंबर से पहले चुनाव करवाए जाएंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल कर बहुमत प्राप्त किया था जबकि बीजेपी के खाते में महज 73 सीटें आई थीं। यहां हर 5 साल में सत्ता बदलने का रिवाज कायम रहा। यहां चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, राजस्थान अपना सत्ता बदलने का रिवाज इस बार भी कायम रखेगी।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

cm of chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। यहां भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री का पद संभाला हुआ है। दरअसल, यहां नवंबर 2023 में विधानसभा कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जिस कारण यहां नवंबर से पहले चुनाव होने की संभावना है। आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें है। चुनाव को लेकर यहां हलचल काफी तेज है। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में लंबे अर्से से सत्ता में रही बीजेपी को बड़ा झटका लगा था और प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनी थी। दरअसल, कांग्रेस ने विधानसभा की 90 में से 68 सीटें जीत ली थी। हालांकि इस साल चुनाव को लेकर यहां बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी यहां बिना किसी सीएम चेहरे के ही चुनाव लड़ेगी। अनुमान हैं कि यहां मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और जीत हासिल होने के बाद चेहरा तय किया जाएगा। वही कांग्रेस का मानना है कि 15 साल शासन के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी की स्थिति खराब है और भूपेश बघेल का मुकाबला करने के लिए बीजेपी के पास कोई नेता ही नहीं है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023

cm of karnataka

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है। यहां बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले हुए है। यहां मई से पहले चुनाव होने की संभावना है। यहां बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) के बीच गहमागहमी देखने को मिल रही। चुनाव को लेकर पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। 2018 में हुए विधानसभी चुनाव में कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी लेकिन बहुमत के आंकड़े से 9 सीटों से चूक गई। तत्कालीन गवर्नर विजूभाई वाला ने बीजेपी नेता येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। 2021 में यहां मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया गया। येदियुरप्पा की जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 2023 का विधानसभा के लिए बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और जेडीएस भी सत्ता की कुर्सी पाने की उम्मीद जता रहे हैं।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023

cm of telengana

तेलंगाना में अभी टीआरएस (TRS) की सरकार है। यहां चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। बता दे कि, तेलंगाना में विधानसभा में कुल 119 सीटें हैं। 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर टीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला संभव है। यहां 2018 के विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने बहुमत हासिल की थी और चंद्रशेखर राव की अगुवाई में सरकार बनी।

Exit mobile version