Chandra Grahan 2023 : बुद्ध पूर्णिमा पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Chandra Grahan 2023

Chandra Grahan 2023 : बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। ये दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध जी के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक है। कहा जाता है कि गौतम बुद्ध के जीवन की ये तीनों अति महत्वपूर्ण घटनाएं एक ही दिन हुई थी। इसलिए इस शुभ दिन (Buddha Purnima 2023) का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 5 मई 2023 को मनाया जाएगा। इस बार बुद्ध पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस बार इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

यह भी पढ़ें- लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में रखने से चमक जाएगी किस्मत, तमाम परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

जानिए किन लोगों की चमकेगी किस्मत

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, 5 मई को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इसका सूतक काल नहीं होगा।आपको बता दें कि इस बार बुद्ध पूर्णिमा का चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से लग रहा है, जो देर रात 1 बजे खत्म होगा। इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए ये शुभ होगा तो किसी के लिए अशुभ होगा। माना जा रहा है कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 राशि वाले जातकों को विशेष तौर पर फायदा पहुंचाएगा। वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों के लिए शुभ होगा।

यह भी पढ़ें- Buddha Purnima 2023 : बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Exit mobile version