Motorola Upcoming Phone: मोटोरोला के इस स्मार्टफोन से उठा पर्दा, टिपस्टर ने शेयर किए पहली तस्वीर

Moto Edge 40 Pro

Motorola Upcoming Phone: मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन के साथ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला Moto Edge 40 Pro को जल्द लॉन्च कर सकती है। दरअसल, मोटोरोला का ये 5G स्मार्टफोन Moto X40 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का नाम बदलकर फिर से इसे लॉन्च करेगी। टिपस्टर की मानें तो मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto Edge 40 Pro को Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अगले महीने होने जा रहे Mobile World Congress 2023 में नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है। आइये डिटेल्स में इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं। ..

Moto Edge 40 Pro

6.67" FHD+ 3D Curved OLED Snapdragon 8 Gen 2
50MP OIS + 50MP Wide Angle + 12MP Telephoto
60MP front
4600mAh battery, 125W wired, 15W wireless charging.
in-display F-S
Android 13

12+256GB: EUR 850

(Via:https://t.co/KWmwA1VC1e)#Motorola #MotoEdge40Pro pic.twitter.com/slAngpY4GO

— Piyush Bhasarkar (@TechKard) January 28, 2023

Moto Edge 40 Pro- फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के मुताबिक मोटो के इस नए फोन में 6.67 इंच OLED स्क्रीन दी जा सकती है। स्क्रीन का रेजॉलूशन 1080 × 2400 पिक्सल होगा। आने वाले फ्लैगशिप मोटो स्मार्टफोन का वज़न 196 ग्राम और डाइमेंशन 161.3 × 73.9 × 8.5 मिलीमीटर हो सकता है।
स्टोरेज: मोटोरोला के इस हैंडसेट को 8 जीबी, 12 जीबी व 18 जीबी रैम के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट में 128 जीबी, 256 जीबी व 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
बैटरी: इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए हैंडसेट में 4600mAh की बैटरी दी जा सकती है।
कैमरा: कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल, 50 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के तीन रियर सेंसर दिए जाएंगे।
Exit mobile version