दुनिया का वो देश जहां बच्चे मौत के बाद बन जाते है पेड़

ajab gajab

ajab gajab

दुनियाभर में लाखों धर्म-जाति के लोग मौजूद है। हर धर्म में शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक अलग-अलग रीति रिवाज है। कोई मौत के बाद शव को जलाता है कोई दफना देता है। लेकिन आज हम आपको एक इंडोनेशिया की अजीबो गरीब रस्म बताने जा रहे है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक समुदाय के लोग बच्चे की मौत होने के बाद उसे पेड़ के तने में छिपा देते है। चलिए जानते है इसके पीछे का कारण..

indonesia

आज हम आपको एक ऐसे ही समूह के बारे में बताने जा रहे है जो इंडोनेशिया में रहता है। यह समूह इंडोनेशिया के ताना तरोजा में है। दरअसल, ताना तरोजा में रहने वाले लोगों का अंतिम संस्कार आम तरीके से किया जाता है। लेकिन वहीं के बच्चों की मौत होने के बाद उसके शव को किसी पेड़ के अंदर दफना दिया जाता है। इस पंरपरा के अनुसार, सबसे पहले पेड़ के तनों को अंदर से खोखला कर दिया जाता है। इसके बाद जब बच्चे की मौत हॉट है तो उसे कपड़े में लपेट कर इसी पेड़ के तने में डाल दिया जाता है। इससे शव धीरे-धीरे प्राकृतिक रुप से पेड़ का ही हिस्सा बनता चला जाता है। वहीं के लोगों का मानना है कि बच्चे की मौत से लोगों में शोक की लहार तो होती है लेकिन अपने बच्चे को प्रकृति के साथ जोड़ने का उत्साह उन्हें फक्र से भर देता है। मानना है कि भलेही भगवान उनसे उनका बच्चा छीन लेते हैं लेकिन ये परंपरा उनके बच्चे को दूर नहीं जाने देती। वो हमेशा अपने मां-बाप के नजदीक रहते हैं।

indonesia
Exit mobile version