विवेक अगिनहोत्री के नये घर की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, मिल रही बधाईयां

Vivek Agnihotri

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मायानगरी मुंबई के अंधेरी – वर्सोवा इलाके में एक प्रीमियम रेजीडेंशियल अपार्टमेंट खरीदा हैं। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट की कीमत 17.92 करोड़ रूपये है। विवेक का ये अपार्टमेंट के 30वें फ्लोर पर है।

 

इतनी है फ्लैट की कीमत

इस फ्लैट का एरिया 3,258 स्कवेयर फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट मौजूद है। सुत्रों की माने तो एक्स्टसी रियल्टी प्रोजेक्ट के डेवलेपर से ये प्रापर्टी खरीदी गई है। इसके साथ ही डॉयरेक्ट और उनकी पत्नी ने स्टांप ड्यूटी के रूप में 1.07 करोड़ रूपये अदा किए है। नया धर खरीदने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोग लगातार इसके लिए “द कश्मीर फाइल्स” के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी को बधाई दे रहें है। गौरतलब है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लोगों ने कापी पसंद किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खैर, मि0थुन चक्रवर्ती अहम भूमिका में नजर आए थे।

खूब पंसद की गई थी द कश्मीर फाइल्स

विवेक की ये फिल्म कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। ये फिल्म भारत के साथ ही विदेशों में भी पसंद की गई। हालांकि इस फिल्म को लेकर कई सवाल भी उठे लेकिन फिल्म इन सब के बावजूद अच्छी कमाई करने और लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। अब जैसा की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री ने नया घर खरीदा हैं तो इसको लेकर यही कहा जा सकता है कि वो अपनी फिल्म के सक्सेस को खूब एन्जॉय कर रहें हैं।

Exit mobile version