दिल्ली में अभी और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

Weather Update

Weather Update

weather Update : पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फ़बारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ती जा रही हैं। सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रहीं है। साथ ही ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। इसके अलावा कोहरा घना होने लगा है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है।  तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन में सूरज निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होती है, लेकिन शाम और रात के समय ओस छाई रहती हैं।

कई शहरों में गिरा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार समेत मुंबई में आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, यूपी के कई इलाकों में ठंड बढ़ेगी। बीते दिन उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन आज यहां न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना हैं।

पहाड़ों में होगी हल्की बारिश और बर्फबारी

दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में अब बारिश और पहाड़ी इलकों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना हैं। हालांकि देश के कुछ राज्यों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में आज न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 23.0 तक रहने का अनुमान है।

Exit mobile version