Yashasvi Jaiswal: युवा बल्लेबाज यशस्‍वी जायसवाल ने किया धमाल, ठोक डाला सबसे तेज अर्धशतक

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2023 के 56वें मैच में युवा बल्लेबाज यशस्‍वी जायसवाल ने कुछ ऐसा कर के दिखाया जो आईपीएल के इतिहास में अभी तक कोई नहीं कर पाया है। दरअसल, गुरुवार 11 मई को राजस्‍थान रॉयल्‍स की तरफ से जायसवाल ने महज 13 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जमाया। ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के पास थी। दोनों ने 14 गेंदों में ये कारनामा किया है। यशस्‍वी जायसवाल ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चौका जमाकर राजस्‍थान की जीत पक्‍की की। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 47 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 98 रन बनाए।

IPL 2023

यह भी पढ़ें: MI vs RR Highlights: यशस्वी जायसवाल का शतक गया बेकार, टिम डेविड का छक्का पड़ा भारी

यहां टॉप के 10 खिलाड़ियों के नाम हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाया है। »

Rank Player Total Runs Balls Faced Against Match Date 1 Yashasvi Jaiswal (RR) 98* 13 KKR 11 May 2023 2 KL Rahul (PBKS) 51 14 DC 08 April 2018 3 Pat Cummins (KKR) 56 14 MI 06 April 2022 4 Yusuf Pathan (KKR) 72 15 SRH 24 May 2014 5 Sunil Narine (KKR) 54 15 RCB 07 May 2017 6 Nicholas Pooran (LSG) 62 15 RCB 10 April 2023 7 Suresh Raina (CSK) 87 16 PBKS 30 May 2014 8 Ishan Kishan (MI) 51 21 SRH 08 October 2021 9 Chris Gayle (RCB 175 17 PWI 23 April 2013 10 Hardik Pandya (MI) 91 17 KKR 28 April 2019

संजू सैमसन ने फैंस का जीता दिल

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के 56वें मैच में आखिरी गेंद पर डिफेंस करके फैंस का दिल जीत लिया। सैमसन ने ऐसा करके यशस्‍वी जायसवाल को शतक पूरा करने का मौका दिया था। हालांकि, बाएं हाथ के बल्‍लेबाज अपना शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन राजस्‍थान रॉयल्‍स ने केकेआर को 9 विकेट से पटखनी दी।

यह भी पढ़ें: पंत को क्यों ढो रही टीम इंडिया, जब संजू सैमसन दौड़ रहे

धोनी से की जा रही है तुलना

संजू सैमसन के इस रवैये की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से हो रही है। 2014 टी20 वर्ल्‍ड कप में एमएस धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी गेंद डिफेंस करके फैंस का दिल जीता था। तब धोनी ने कोहली को मैच जिताने का मौका दिया था, जिन्‍होंने शानदार पारी खेली थी। अगले ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने चौका जड़कर भारतीय टीम की जीत पर मुहर लगाई थी। इस जीत के साथ ही राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम आईपीएल 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स का प्‍लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग अधूरा रह गया है।

 

Exit mobile version