स्वांते पाबो को चिकित्सा का नोबेल दिए जाने की हुई घोषणा

WhatsApp Image 2022 10 03 at 3.44.57 PM 1

इस बार चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्वांते पाबो को दिया जाएगा। इसकी घोषणा कर दी गई है। स्वीडन के स्वांते पाबो को मानव के क्रमिक विकास पर खोज के लिए चिकित्सा के नोबल पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद स्वीडन में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बात अगर पिछले साल नोबेल पुरस्कार की करें तो पिछले वर्ष पुरस्कार विजेताओं में डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन शामिल थे। इन लोगों ने मानव शरीर तापमान और स्पर्श को किस तरह से महसूस करता है, इसको लेकर रिसर्च किया था।

इतनी है प्राइज मनी

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार स्वीडन के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। इस पुरस्कार में दी जाने वाली राशि अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है। विजेताओं को इस पुरस्कार में एक करोड़ स्वीडीश क्रोनार (करीब 7.31 भारतीय रूपये) की राशि इनाम में 10 दिसंबर को दी जाएगी।

Exit mobile version