SA20 Final: सनराइजर्स ईस्टर्न कैप बना चैंपियन, मारकरम ने खेली कप्तानी पारी

SA20 Final

SA20 Final: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के खिताबी मुकाबले में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। SA20 लीग के पहले सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया है। 12 फरवरी यानी रविवार को फाइनल मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न कैप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच जोहानसबर्ग में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 135 रन बनाए, जिसे सनराइजर्स ने 16.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर हासिल कर लिया।

बड़ी पारी खेलने में प्रिटोरिया के बल्लेबाज रहे फेल

सनराइज़र्स ईस्टर्न कैप ने बाजी जीतकर साउथ अफ्रीका टी20 लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई। इस मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में अपने 10 विकेट गवांकर सिर्फ 135 रन ही बना पाई। उनके तरफ से प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। उनकी ओर से कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली।

सनराइजर्स की ओर से 38 वर्षीय रूलोफ वैन डर मर्व ने 4 ओवर में 31 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

एडन मारकरम ने खेली कप्तानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन एडम रोसिंगटन और जॉर्डन हरमन के बीच में 67 रनों की साझेदारी ने खेल का रुख ही बदल दिया। यहां से सनराइजर्स की जीत लगभग पक्की लगने लगी थी। रोसिंगटन ने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इनके अलावा कप्तान एडन मारकरम ने भी 19 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस टूर्नामेंट का ‘मैन ऑफ द सीरीज’ एडन मारकरम को दिया गया।

प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को 2 विकेट मिले। उनके अलावा ईथन बोस्च, आदिल रशीद, कॉलिन इंग्राम और जेम्स नीशम को भी 1-1 विकेट मिला।

 

Exit mobile version