Sun Zara Song Out: ‘सर्कस’ का ‘सुन जरा’ सॉन्ग हुआ रिलीज, जैकलीन-पूजा संग इश्क फरमाते नजर आए रणवीर सिंह

Cirkus

Cirkus

Sun Zara Song Out: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। फैंस एक्टर की इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में इस फिल्म का एक और गाना ‘सुन जरा’ (Sun Zara) रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

‘सुन जरा’ हुआ रिलीज

हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में 90 के दशक का थीम देखने को मिल रहा है, साथ ही साथ एक्टर एक तरफ पूजा हेगड़े तो दूसरी तरफ जैकलीन संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बात करें अगर सुन जरा कि तो इस गाने लिरिक्स कुमार ने लिखे है, तो वहीं श्रेया घोषाल और पोपोन ने इस गाने को गाया है। इस गाने को देखने के बाद फैंस इस की बेताबी इस फिल्म के लिए और भी बढ़ गई है।

 

मल्टीस्टारर फिल्म है सर्कस

इस फिल्म की बात करें तो, इसमें जॉनी लीवर (Johnny Lever) भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं और इस फिल्म में संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, व्रजेश हिज़रे, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा टीकू तलसानिया विजय पाटकर, बृजेन्द्र काला और अनिल चटर्जी जैसे कलाकार भी दिखेंगे। यही नही इस फिल्म में डबल रोल का दो-दो तड़का देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ रणवीर सिंह तो वहीं दूसरी तरफ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे।

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि सितारों से भरी ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी नजर आएंगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के कॉमेडी किंग जॉनी लिवर भी अपने चुटकुलों से फैंस का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। फैंस एक्टर के इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version