सफल रही Chandrayan 3 की लॉन्चिंग, देश में खुशी का माहोल

chandrayan 3

ISRO का मून मिशन Chandrayan 3 आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 पर सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। इस तरह इसरो ने तीसरे मून मिशन की। आज उड़ान भरी इसरो की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार chandrayaan-3 से एस 200 बूस्टर्स को सफलतापूर्वक अलग कर लिया गया है। chandrayaan-3 के आज सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद सतीश धवन स्पेस सेंटर में जश्न का माहौल बन गया और हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

 

 

Chandrayan 3 : पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

बता दे कि chandrayaan-3 के धरती से लॉन्च होते ही आसमान में ऊंची उड़ान भरने लगा। भारत का यह मून मिशन 10 चरणों में चंद्रमा पर लैंड करेगा। इस संबंध में इसरो के तरफ से जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि chandrayaan-3 से S20 सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं। आज दोपहर 2:35 पर इसरो ने chandrayaan-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया जिसके बाद सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। यहां जश्न का माहौल देखा गया और हर कोई एक दूसरे को बधाई देता हुआ दिखा। बता दें कि आप करीब 40 दिन बाद chandrayaan-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। Chandrayaan-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

 

 

 

 

 

Chandrayan 3 :    देश में खुशी का माहौल

बता दें कि इससे पहले chandrayaan-2 लॉन्च किया गया था जो कि चांद पर लैंड करने से मात्र 2.3 किलोमीटर की दूरी पर किसी तकनीकि खराबी का शिकार हो गया था जिसके कारण वो मून मिशन असफल रहा था। लेकिन इस बार इसरो के वैज्ञानिकों ने पिछली गलती से सीख लेते हुए chandrayaan-3 में कई बदलाव भी किए हैं। बता दें कि chandrayaan-3 अब धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है और चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश होने के बाद आज से करीब 40 दिन के बाद चंद्रमा पर लैंड करेगा। chandrayaan-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को लेकर देश में उत्साह का माहौल है। लोगों ने chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

 

 

Exit mobile version