सर्दियों ने दे दी है दस्तक, इन चीजों का सेवन कर इम्युनिटी करें मजबूत

Immunity Boosting foods 1024x683 1

सर्दियों के मौसम में दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में लोग बीमार भी ज्यादा पड़ते हैं। दरअसल, मौसम में बदलाव के कारण कई बार बीमार पड़ना और कई परेशानियां सामने आ जाती हैं। सर्दी के मौसम में शरीर की इम्युनिटी को मजबूत रखना काफी जरूरी होता है। सर्दियों में थोड़ी सी लापरवाही महंगी पड़ जाती है। इसीलिए सर्दी के इस मौसम में खुद को मजबूत और शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करना भी उतना ही जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनका अगर आप सेवन सर्दियों के मौसम में करते हैं तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती हैतो आइए इन फूड्स के बारे में जाने।

 

1. सर्दियों के मौसम में विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बनने वाले सूट का सेवन भी शरीर की इम्युनिटी को बनाए रखता है। बाजार में मिलने वाले सूप का सेवन बिल्कुल भी ना करें क्योंकि यह आपको बीमार कर सकता है। फ्रेश और ताजा सब्जियों से घर पर ही सुख बनाएं और इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होगी और शरीर भी गर्म रहेगा।

 

2. सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्युनिटी को बनाए रखने के लिए ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जिनका सेवन करना शरीर की इम्युनिटी को बनाए रखने में काफी मदद करता है।

 

3. सर्दी के इस मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सर्दियों के इस मौसम में मूंगफली, बादाम, पिस्ता, काजू आदि का सेवन करते हैं तो यह शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करते हैं जिससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। ध्यान रखें कि ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन ना किया जाए क्योंकि कई बार ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन परेशानियां सामने ला सकता है।

 

4. सर्दियों के मौसम में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में दूध और दूध से बनी वस्तुओं का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में एक ग्लास दूध रोज रात के समय पर यह आपको अच्छी नींद दिलाने के साथ ही शरीर को कैल्शियम प्रदान करता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और आप कई प्रकार के रोगों से बचे भी रहते हैं। इसलिए दूध पनीर इत्यादि का सेवन सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काफी मददगार है।

Exit mobile version