ODI World Cup 2023 | Srilanka Cricket Team : लंबे इंतजार के बात श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का हुआ एलान, देखें स्क्वॉड

ODI World Cup 2023 | Srilanka Cricket Team

ODI World Cup 2023 | Srilanka Cricket Team

ODI World Cup 2023 | Srilanka Cricket Team : भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। काफी दिनों से इस स्क्वॉड के लिए इंतजार किया जा रहा था। लेकिन अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। श्रीलंकाई टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। एशिया कप में शनाका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने फाइनल तक का सफर ​तय किया था, लेकिन फाइनल में उसे टीम इंडिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ODI World Cup 2023 | Srilanka Cricket Team

दासुन शनाका कप्तान तो वहीं कुसल मेंडिस होंगे उप-कप्तान

कुसल मेंडिस को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि वानिंदु हसरंगा, महीशा तीक्ष्णा, दिलशान मधुश्का को टीम में रखा तो जा रहा है, लेकिन ये खेल तभी पाएंगे जब वे पूरी तरह से फिट होंगे। बता दें कि हसारंगा को लंका प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। श्रीलंका क्रिकेट को उनके ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

हर टीम की तरह श्रीलंकाई टीम भी अपना अभियान वॉर्म मैच के साथ ही करेगी। अभ्यास मैचों में अब कुछ ही समय बचा है। श्रीलंका की टीम अपने पहले अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला 29 सितम्बर को होने वाला है। इसके बाद एक वॉर्म और मैच और होगा।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशंका, पथुम निसांका, कुसल जेनिथ, दिमुथ करुणारत्ने, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना और लाहिरू कुमारा.

रिजर्व खिलाड़ी : दुशान हेमंथा और चमिका करुणारत्ने

ODI World Cup 2023 : ICC ने जारी किया प्रोमो वीडियो, ट्राॅफी संग नजर आए Shahrukh Khan

Exit mobile version