नहीं रहे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूरे यूपी में शोक की लहर

Mulayam singh yadav

Nahi rahe Mulayam Singh Yaday

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली से सटे गरूग्राम के मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले दिनों बीमार पड़ने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था और वे पिछले कुछ दिनों से लगातार आईसीयू में थे। अपने पिता ने निधन की पुष्टि करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि “मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे। मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अखिलेश यादव ने कहा कि, नेता जी की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सैफई ले जाया जाएगा “।

नेता जी के निधन पर शोक की लहर

मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते देश कई नेताओं ने शोक जताया है। मुलायम सिंह यादव की निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी मायूस और दुखी हैं। हाल ही में जब मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के बाद उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उसी समय में पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल भी पहुंचना शुरू कर दिया था जिसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अस्पताल न आए क्योकि इससे अस्पताल के बाहर जाम और मरीजों को परेशानी हो रही हैं। गुरूग्राम के मेंदाता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव से मिलने और उनका हालचाल जानने केंद्रीय राजनाथ सिंह, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे।

तीन बार संभाला सीएम पद

बता दे कि नेता जी मुलायम सिंह यादव की जन्म 22 नवंबर 1939 को यूपी के इटावा जिले में हुआ था। मुलायम सिंह यादव ने यूपी के नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव पहली बार 5 दिसंबर 1989 को वे पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। मुलायम सिंह यादव तीन बार यूपी के सीएम रहे। वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे। राजनीतिक जगत में उनकी एक अलग पहचान थी। हर राजनीतिक समस्या को हल करने की उनकी काबलियत ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी।

Exit mobile version