Surya Grahan 2023 : सूर्य ग्रहण आज, इस समय से होगा आरंभ

Surya Grahan 2023

Surya Grahan 2023 : 20 अप्रैल यानी आज वैशाख अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस बार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) का नकारात्मक प्रभाव सबसे ज्यादा मेष राशि पर पड़ेगा। इसलिए ग्रहण के समय मेष राशि वाले जातक सावधान रहें।

किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार इस बार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) प्रात: काल 7 बजकर 5 मिनट से लगेगा। जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये चीन, कंबोडिया, अमेरिका, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, फिजी, समोआ, सोलोमन, जापान, बरूनी, थाईलैंड, सिंगापुर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, पापुआ, फिलीपींस, वियतनाम,  ताइवान और दक्षिण हिंद महासागर के कई जगहों पर भी दिखाई देगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version