पत्नि की हत्या के लिए हथियार नहीं सांप के जहर को बनाया सहारा.. जाने जहरीली कहानी का राज

crime new

crime new

मध्य प्रदेश के मंदसौर में अजीबो गरीब घटना देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने हत्या के लिए हतियार का नहीं बल्कि सांप के जहर को सहारा बनाया। दरअसल, मंदसौर के रहने वाले मोजिम अजमेरी ने इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मोजिम ने दो विवाह किए थे। दूसरी शादी से परेशान होकर उसने ये जहरीला कदम उठाया। वह अपनी बीवी से मुक्ति पाना चाहता था। इसलिए उसने सांप का सहारा लिया.. आइए जानते है इस जहर की कहानी का सच ..

 

ये कहानी मध्य प्रदेश के मंदसौर की है। जहां यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र के माल्याखेड़ी गांव में रहने वाले मोजिम अजमेरी ने कुछ साल पहले हलीमा नाम की महीला से दूसरी शादी रचाई। इस शादी में दोनों का पांच साल का बेटा भी था। वहीं जानकारी के अनुसार बताया गया है की मोजिम पहले सात साल के लिए जेल भी जा चुका है। उस समय उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ने का फैसला लिया था। लेकिन इतने सालो के बाद उसकी पहली बीवी शालू उसके पास वापस आ गई। जिसपर अब पहली पत्नी से मोजिम का दिल उठ गया। मोजिम अब हलिमा से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाना चहता था। इसलिए उसने इतना बड़ा कदम उठाया की आपके होश उड़ जाएंगे।

 

आरोपी मोजिम ने अपनी बीवी को रास्ते से हटाने की ठांन ली थी। उसने 8 मई 2022 को अपने सपेरे दोस्त को घर पर बुलाया। सपेरा अपने साथ एक साथी ओर रसेल वाइपर प्रजाति का सांप लेकर आ गया। मोजिम ने हलीमा उसी रात रसेल वाइपर सांप से कटवा दिया। उसे पूरी उम्मीद थी कि हलीमा सुबह होने तक मर जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। लेकिन इसपर भी आरोपी रुका नहीं उसने हलीमा को जहर का इंजेक्शन के अलावा वापिस सांप से कटवाने की चाल चली। वहीं हलीमा ने शोर मचा कर पड़ोसियों को बुला लिया और घरवले उसकी मदद के लिए पहुंच गए। फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वक्त पर इलाज मिलने की वजह से उसकी जान बच गई।

अब जाकर पकड़ा गया सुपारी किलर

पुलिस ने इस मामले में मोजिम समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सांप लेकर आनेवाला सुपारी किलर अब जाकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। अगर आपके दिमाग ये चल रहा है कि हलिमा को दो बार सांप काटने से भी उसको कुछ नहीं हुआ तो बता दे की कई बार ऐसे सांप फॉल्स बाइट भी करते हैं, जिसमें काटने के बावजूद शरीर पर जहर नहीं छूटता। दूसरा वक्त पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना बन जाती है।

Exit mobile version