SL vs NZ 1st Test: जीत के बहुत करीब पहुंची श्रीलंका, भारत की मुश्किलें बढ़ीं

SL vs NZ 1st Test

SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल रोमांचक रहा। खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 3 विकेट गंवाकर 83 रन बनाए। यहां शुरुआती दो दिन श्रीलंका की टीम हावी रही लेकिन तीसरे दिन कीवी टीम ने जोरदार वापसी की और श्रीलंका के विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की तरफ से यह तीनों विकेट ब्लेयर टिकनर ने लिए। टिकनर ने ओशादा फर्नांडो, कप्तान दिमुथ करुणारत्ना और कुसल मेंडिस को आउट किया।

New Zealand vs Sri Lanka, 1st Test, Day 3

डैरिल मिचेल का शतक

इस मैच की अब तक की बड़ी हाइलाइट्स पहली पारी में न्यूजीलैंड की ओर से डैरिल मिचेल का शतक है। कठिन पिच और श्रीलंका की धारदार गेंदबाजी का सामना करते हुए मिचेल ने ये शतक जड़ा। मिचेल की शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रन बनाए। दूसरी पारी में मेजबान टीम को 20 रन की बढ़त मिली। बता दें कि श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए।

मिचेल ने भी 187 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनके और मैट हेनरी के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई। मिचेल 102 रन बनाकर 291 के स्कोर पर आउट हुए। हेनरी अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे।

New Zealand vs Sri Lanka, 1st Test, Day 3

श्रीलंका बना भारत के लिए सरदर्द

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। यहां दूसरी टीम के लिए भारत और श्रीलंका के बीच जबरदस्त टक्कर है। अगर भारतीय टीम अहमदाबाद टेस्ट जीत लेती है तो वह सीधे WTC फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे श्रीलंका-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। हालांकि श्रीलंका के लिए ये रास्ता आसान नहीं रहने वाला है। यहां श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड को 2-0 से शिकस्त देना होगा। अगर श्रीलंका हरा देती है तो भारत की जगह श्रीलंका को WTC फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा।

Exit mobile version