IPL 2023: ऑक्शन से पहले आई चौंकाने वाली ख़बर, 2 करोड़ के बेस प्राइस में एक भी भारतीय नहीं

IPLauction blog image

अगले साल के आईपीएल के लिए कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। कोच्चि में होने वाले आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए 14 देशों के खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इस साल का आईपीएल ऑक्शन पिछले साल की तरह ग्रैंड नहीं होने वाला है। इस साल के लिए छोटा ऑक्शन रखा गया है। छोटा इसलिए क्यूंकि इसमें कुल 87 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी। इससे पहले कुछ अचंभित करने वाली जानकारियां सामने आ रही है।

Photo: Social media

इस ऑक्शन के लिए कुल 714 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। पर किसी भी खिलाड़ी ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ नहीं रखा है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब इस तरह की ख़बरे देखने को मिली है। सभी विदेशी खिलाड़ी हैं।

Photo: Social Media

आपको बता दें कि ये मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए 991 क्रिकेट खिलाडियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इनमे से 21 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है।

Photo: Social Media

991 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 पर लगेगी बोली

आईपीएल 2023 के नियम के अनुसार कुल 87 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इन्हीं में से फ्रेंचाइजी टीमें अपने 25 खिलाड़ियों की कोर ग्रुप को भरने के लिए बोली लगाएंगी। आपको बताते चलें कि इस साल के आईपीएल नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम भेजा है। जिनमें से 277 खिलाड़ी विदेशों से है। भारत के कुल 714 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। ऐसे में सिर्फ 10 प्रतिशत से भी कम खिलाड़ी नीलामी में बेचे जाएंगे। सभी फ्रेंचाइजी टीमें 30 विदेशी खिलाड़ियों में से खुद के साथ जोड़ेंगी।

Base Price – "2cr"#IPL2023Auction #SamCurran pic.twitter.com/2ICb7OyTQO

— Movies For You 🇮🇳 (@Movies4u_Officl) December 2, 2022

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों के नाम

निकोलस पूरन, कैमरन ग्रीन, नाथन कूल्टर-नाइल, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवर्टन, क्रेग ओवर्टन, सैम करेन, बेन स्टोक्स, केन विलियम्सन, जेम्स नीशम, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, राइली रुसो, रासी वैन डर डुसन, एंजेलो मैथ्यूज, जेसन होल्डर।

 

 

Exit mobile version