सानिया मिर्जा के बर्थडे पार्टी में नहीं दिखें शोएब मलिक, बर्थडे पोस्ट में शोएब ने दिए तलाक के संकेत

Sania blog image

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 15 नवंबर यानी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं है। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। इस खास दिन पर उनके पति शोएब मलिक ने अपनी पत्नी के लिए एक खास संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लेकिन इसमें न तो किसी इमोजी का प्रयोग किया गया है और न ही कोई खास शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पिछले करीब दो सप्ताह से शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें आ रहीं हैं। हालांकि, कपल ने इस चीज की पुष्टि नहीं की है।

शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का भरपूर आनंद लें…”

Happy Birthday to you @MirzaSania Wishing you a very healthy & happy life! Enjoy the day to the fullest… pic.twitter.com/ZdCGnDGLOT

— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) November 14, 2022

 

शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को जन्मदिन की बधाई तो जरूर दी, लेकिन इस खास मौके पर वह साथ नहीं थे। सानिया ने चुनिंदा दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी के दौरान शोएब मलिक वहां नजर नहीं आए। मशहूर फिल्ममेकर फराह खान, सिंगर अनन्या बिड़ला ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

 

दोनों के बीच दूरियां आने का सवाल और भी पुख्ता इसलिए हो जाता है, क्योंकि पिछले साल जब शोएब मलिक ने सानिया को बर्थडे विश किया था तो उनको सानू बुलाया था और red heart वाला इमोजी भी कैप्शन में डाला था। हालांकि, इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि शादी के करीब 12 साल के बाद ये कपल अलग हो सकता है।

 

सानिया मिर्जा ने 14 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। दोनों ने अप्रैल 2010 में शादी की थी। कपल के घर 2018 में बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था। शोएब और सानिया के बीच तलाक की वजह पाकिस्तान की एक्ट्रेस (आयशा उमर) है, जिसके साथ शोएब मलिक ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दोनों कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद अपने तलाक का एलान करने वाले हैं।

Exit mobile version