Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग मनाया होलिका दहन, फैंस से कहा- ‘यह एक रस्म है जिसे हम हर…’

Shilpa Shetty Holika Dahan Celebration

Shilpa Shetty: देशभर में होली के त्यौहार का उत्साह देखा जा सकता है। वहीं होलिका दहन को लेकर इस बार थोड़ी कंफ्यूजन जरूर है। जहां कुछ लोग 7 मार्च को होलिका जलाने को कह रहे हैं, वहीं कई लोगों ने बीते दिन यानी 6 मार्च को ही होलिका दहन कर लिया है। बॉलीवुड सेलेब्स में भी इस त्योहार को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के सितारें भी होलिका दहन को लेकर कंफ्यूज हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी बीते दिन ही अपने परिवार संग होलिका दहन सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और इसी के साथ उन्होंने फैंस के लिए एक प्यारा सा संदेश भी दिया है।

शिल्पा ने परिवार संग मनाया होलिका दहन

आपको बता दें कि बीते दिन यानी 6 मार्च को शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग होलिका दहन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मौके की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने परिवार संग नजर आ रही हैं। शेयर किए गए तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर के सूट पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी नजर आ रहे हैं। इसी के साथ तस्वीरों में उनकी सास और उनके पति भी दिखाई दे रहे हैं। होलिका दहन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस और चाहने वालों के लिए एक खूबसूरत संदेश भी लिखा है।

शिल्पा ने बेटे-बेटी संग खेली फूलों की होली

इसी के साथ हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी और बेटे के साथ फूलों से होली खेलती नजर आ रही हैं। शिल्पा को अपने बच्चों के साथ खुशी से होली खेलते देख फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो शेयर करने के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘रंगो का ये त्योहार ‘होली’ आपके जीवन में केवल खुशियों और कामयाबियों के रंग लाए। होली की शुभकामनाएं।‘

शिल्पा ने लिखा प्यारा नोट

इंस्टाग्राम पर होलिका दहन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। ‘यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं, यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को’।‘

शिल्पा का वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कई शोज में बतौर जज देखा गया है। वहीं एक्ट्रेस बहुत जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग रोहित शेट्टी की फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) में नजर आएंगी।

Exit mobile version